4:12 pm Wednesday , 9 April 2025
Breaking News

विमान में यात्रियों को हेल्थ प्रॉब्लम से मिलेगी राहत!

नई दिल्ली। अब हवाई यात्रियों के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है। इसके तहत एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान में सवार होने से पहले व्यायाम करना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिया है। व्यायाम कराने की जिम्मेदारी CISF को दी गई है। आइए जानते हैं कि स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल क्या है और इसकी शुरुआत क्यों की गई है।

क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल
स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, हर यात्री को बोर्डिंग यानी विमान में चढ़ने से पहले 2 से 3 मिनट तक शारीरिक व्यायाम कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी एयरपोर्ट पर तैनात CISF के जवान उठाएंगे। हालांकि, यह पूरी तरह से स्वैच्छिक रहेगा। इसका मतलब है कि अगर यात्री किसी भी वजह से एक्सरसाइज नहीं करना चाहता, तो वो सीधे मना कर सकता है।

बोर्डिंग से पहले एक्सरसाइज जरूरी क्यों?
इस पहल का मकसद यात्रियों को हेल्दी ट्रैवल का एक्सपीरियंस देना है, क्योंकि स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों की अकड़न को रोकने में मदद मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। यह डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) के जोखिम को कम करता है। साथ ही, हैमस्ट्रिंग, कूल्हों, कंधों और गर्दन जैसे अंगों की मांसपेशियों में आने वाले तनाव को कम करता है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका…दोनों के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट्स

सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर …