2:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

‘हम चुप रहना पसंद करेंगे’, सांसदों के धक्का मुक्की मामले में CISF का जवाब

नई दिल्ली। संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को सीआईएसएफ ने कहा कि उसकी ओर से कोई चूक नहीं हुई है। हालांकि सांसदों के आरोप पर वह चुप रहना ही पसंद करेगा।

बता दें कि संसद भवन परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के पास है। सीआईएसएफ के डीआईजी श्रीकांत किशोर ने कहा कि घटना के दौरान बल ने उचित तरीके से और तय प्रोटोकॉल के अनुसार काम किया। झड़प के समय सीआईएसएफ की ओर से कोई चूक नहीं हुई।

हथियारों को अंदर नहीं जाने दिया गया
सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशन) श्रीकांत किशोर ने एक कॉन्फ्रेंस में कहा, ” सीआईएसएफ की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चूक से आपका मतलब है कि कुछ हथियारों को अंदर जाने दिया गया है तो मैं आपको बता सकता हूं कि किसी भी हथियार को अंदर जाने की अनुमति नहीं गई।” किशोर ने कहा कि जब सांसद आरोप लगाएंगे तो बल चुप रहना पसंद करेगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …