7:03 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

WHO से बाहर हो जाएगा अमेरिका… 2020 का वो फैसला, जिस पर अब भी कायम हैं ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। ये बतौर राष्ट्रपति ट्रंप का दूसरा कार्यकाल होगा। डोनाल्ड ट्रंप शुरुआत से ही कुछ मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं। इसमें से ही एक मुद्दा WHO का है।

ट्रंप ने कई मौकों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को चीन की कठपुतली बताया है। कोरोना काल में उन्होंने आरोप लगाया था कि WHO ने एक बार भी इसके लिए चीन की आलोचना नहीं की। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ट्रंप अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करने के पहले दिन ही WHO से अलग होने का एलान कर सकते हैं।

ट्रंप की टीम कर रही तैयारी
वांशिगटन स्थित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ प्रोफेसर लॉरेंस गोस्टिन ने बताया कि ट्रंप की ट्रांजिशन टीम इसकी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ट ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन ही या फिर कुछ दिनों के भीतर ही WHO से अलग होने का फैसला कर सकते हैं।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …