7:40 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

देशहित में नहीं परिवार हित में किए गए थे संविधान में संशोधन

नई दिल्ली। भारतीय संविधान के अंगीगार किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संविधान संशोधनों के जिक्र के सहारे कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। संविधान लागू होने के एक वर्ष बाद ही तत्कालीन अंतरिम सरकार द्वारा किए गए पहले संविधान संशोधन को उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने वाला बताया।

इसके बाद बारी-बारी से कई संशोधनों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देशहित के लिए नहीं, बल्कि हमेशा व्यक्ति या परिवार के हित में संविधान संशोधन किए। सोमवार को राज्यसभा में भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंदने के लिए गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी और अभिनेता बलराज साहनी को जेल में डाले जाने का प्रसंग सदन में सुनाया।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध विचार व्यक्त करने पर दोनों को जेल में डाल दिया गया था। जो कांग्रेस आज संविधान हाथ में लिए देश में भय के माहौल का दुष्प्रचार करती है, डर का वह माहौल मजरूह सुल्तानपुर और बलराज साहनी ने कांग्रेस के शासन में महसूस किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी न्याय पालिका का सम्मान नहीं किया। जब इंदिरा गांधी के निर्वाचन का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा था, तब अपनी कुर्सी बचाने के लिए निर्णय आने से पहले ही संविधान में संशोधन का यह प्रस्ताव ले आई थीं कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के निर्वाचन को न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …