11:13 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

WI vs BAN:10 साल का सूखा खत्‍म, जायडेन और किंग के दम पर वेस्टइंडीज ने बांग्‍लादेश के खिलाफ ODI सीरीज की ‘सील’

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में मिली जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है।

दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से गेंदबाज जायडेन सील्स ने 4 विकेट चटकाए और बांग्लादेश को 227 रन के स्कोर पर रोका।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने ब्राडन किंग की 82 रन की पारी और इविन-कीसी की पारियों के दम पर दूसरा मैच अपने नाम किया। ये मैच जीतकर वेस्टइंडीज ने 2014 के बाद पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …