नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी दिखी। दोनों ही प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स एक बार फिर 80,000 और निफ्टी 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंच गए।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 80,193.47 पर खुला। शुक्रवार को यह जोरदार तेजी के साथ 79,117.11 के स्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी जोरदार उछाल के साथ 24,253.55 अंक पर खुला। आइए जानते हैं भारतीय शेयर बाजार में तेजी के पांच कारण।
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे
शेयर बाजार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से काफी खुश दिख रहा है। महाराष्ट्र आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम राज्य है। मुंबई को तो भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां सत्ता में बीजेपी की अगुआई वाली महायुति गठबंधन की वापसी से निवेशक गदगद दिखे। उनका मानना है कि महाराष्ट्र में पुरानी सरकार अपनी नीतियों को आगे बढ़ाएगी, जिसका बाजार को फायदा मिलेगा।