11:50 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

महंगाई ने दिया झटका, इस शहर में बढ़ गए सीएनजी के दाम

नई दिल्ली। आज सुबह महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा (CNG Price Hike) का एलान किया। ऐसे में अब आम जनता को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। हालांकि, सीएनजी की कीमतों में इजाफा केवल मुंबई में हुआ है। देश के बाकी सभी शहरों में सीएनजी के दाम स्थिर बने हुए हैं।

कितना महंगा हुआ सीएनजी

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) की वेबसाइट के अनुसार अब सीएनजी के दाम 77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। सीएनजी महंगी हो जाने के कारण अब मुबंई के गाड़ीचालक काफी परेशान हैं।

इन वाहन चालकों पर दिखेगा असर
सीएनजी की कीमतों में इजाफ का असर रोजाना यात्रियों के साथ सीएनजी चलित व्हीकल जैसे-टैक्सी और ऑटो रिक्शा पर पड़ेगा। आपको बता दें कि मुंबई में सीएनजी का इस्तेमाल मुख्य ईंधन के तौर पर आता है। यहां पेट्रोल-डीजल चलित वाहनों की तुलना में सीएनजी व्हीकल ज्यादा होते हैं। अब सीएनजी के दाम बढ़ जाने से वाहन चालकों के साथ यात्रियों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका…दोनों के भाव स्थिर, जानें ताजा रेट्स

सोना-चांदी खरीदने से पहले आपको आज के भावों के बारे में जान लेना चाहिए. अगर …