नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट करती है। आज यानी सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 को दोनों फ्यूल के रेट अपडेट हो चुके हैं। हालांकि, इनमें कोई फेरबदल देखने को नहीं मिला। क्रूड ऑयल की बात करें, तो इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं अलग-अलग शहरों में क्रूड के साथ पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव
इंटरनेशनल मार्केट में आज बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल 73.30 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, WTI क्रूड 69.47 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। पिछले पांच दिनों के दौरान ब्रेंट क्रूड के भाव में 6 फीसदी से अधिक की नरमी आई है। भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने आज (सोमवार), 21 अक्टूबर, 2024 को सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।