नई दिल्ली। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) मनबा फाइनेंस लिमिटेड के निवेशकों को 25 फीसदी का शानदार लिस्टिंग गेन मिला है। मनबा का आईपीओ 120 रुपये पर आया था और यह बीएसई पर 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुआ।
मनबा फाइनेंस में तेजी का सिलसिला लिस्टिंग के बाद भी जारी रहा और आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 31.20 फीसदी बढ़कर 157.45 रुपये पर पहुंच गया। यह अपर सर्किट की लिमिट भी है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 20.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हुए। बाद में शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 26.87 फीसदी बढ़कर 152.25 रुपये पर पहुंच गया।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com