रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का विशेष रणनीतिक सहयोग जिस प्रकार से गतिशील है और आगे बढ़ रहा है उसको देखकर हमें प्रसन्नता होती है।
भारत की प्रगति और उसे मजबूत होता देखकर एक दोस्त के रूप में हमें प्रसन्नता होती है। पुतिन ने यह बात बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से कही। पुतिन ने अक्टूबर में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की इच्छा जताई है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com