स्पेस एजेंसी NASA अक्सर ब्रह्मांड की अद्भुत तस्वीरें दुनिया से शेयर करता है। नासा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यूनिवर्स में रेड स्पाइडर नेबुला की अद्भुत तस्वीरें शेयर की हैं। नासा ने जानकारी दी कि यह प्लैनेटरी नेबुला है, जिसे फॉर्मली एनजीसी 6537 के नाम से जाना जाता है, जो पृथ्वी से लगभग 3,000 लाइट ईयर दूर है।
नासा ने क्या दी जानकारी?
नासा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- ‘प्लेनेटरी नेबुला की इस तस्वीर में गर्म गैस की नारंगी तरंगें, एक ब्लैक विडो स्पाइडर के घुमावदार पैरों के जैसा, एक गुलाबी चमकते कोर को घेरे हुए हैं। वहीं बैकग्राउंड को रौशनी के सफेद बिंदुओं के साथ देखा जा सकता है।’
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com