रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेगमेंट का बिजनेस करने वाली रिलायंस रिटेल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही यानी Q3FY25 के लिए अपने नतीजे आज (17 जनवरी) जारी किए गए। कंपनी की आय में बढ़ोतरी हुई है।
EBITA में बढ़त देखने को मिली। रिलायंस रिटेल की आय सलाना आधार पर बढ़कर 90,351 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITA सालाना आधार पर बढ़कर 6840 करोड़ रुपये रहा।
रिटेल मेंं रिलायंस ने किया धमाल
वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में रिलायंस का कन्सोलिडेटेड EBITDA साल-दर-साल 7.8% बढ़कर ₹48,003 करोड़ (डॉलर 5.6 बिलियन) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। कंपनी ने डिजिटल सेवाओं और रिटेल ने शानदार प्रदर्शन किया।
बता दें कि वर्ष 2024 के अंत तक जियो के ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ 21 लाख पहुंच गई है। जियो, चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5G ऑपरेटर बन गया है। जियो का 5G ग्राहक आधार 17 करोड़ पार कर गया है। True5G, जियो के कुल वायरलेस ट्रैफिक का 40% हो गया है।
जियो ने दुनिया में कई सेवाएं पहली बार पहुंचाईं हैं, जैसे VoNR सर्टिफिकेशन, स्लाइस आधारित और डिवाइस अवेयर लेयर मैनेजमेंट, जरूरत के मुताबिक बैंडविड्थ देने की व्यवस्था। इनसे ऊर्जा की बचत होती है, सही लोकेशन मिलता है और केपेसिटी के नुकसान के बगैर इंटरफेरेंस को रोका जाता है।