नई दिल्ली। मेलबर्न की पिच पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) का जादू चला। 340 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही।
रोहित-यशस्वी (Rohit-Yashasvi) ने पारी का आगाज किया, जहां रोहित धीरे-धीरे रन बनाते हुए एक सोलिड फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन पैट कमिंस ने उनके इरादे को चकना चूर कर डाला। पारी के 17वें ओवर में पैट कमिंस के मन की मुराद पूरी हुई और उन्होंने एक बार फिर कप्तान रोहित (Rohit Sharma) को अपना शिकार बनाया। रोहित के शिकार के बाद पैट कमिंस यहीं नहीं थमे, फिर उन्होंने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल (KL Rahul Duck) को डक पर आउट किया।
Pat Cummins के डबल विकेट मेडन ओवर से भारत पर हार का खतरा मंडराया
दरअसल, पैट कमिंस (Pat Cummins Double Wicket Maiden Over) ने भारतीय टीम की दूसरी पारी के 17वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। पैट कमिंस की ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर रोहित शर्मा ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान गेंद उनके बल्ले के लीडिंग एज लेकर गली फील्डर मिचेल मार्शन की ओर गई और उन्होंने बिना किसी गलती के शानदार कैच लपका। इस तरह 25 रन के स्कोर पर रोहित के रूप में भारत को पहला झटका लगा। रोहित इस दौरान 40 गेंदों पर 9 रन बनाकर चलते बने।