7:06 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

भारत-अमेरिका की दोस्ती को मिलेगी नई ऊंचाई

वाशिंगटन। भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर अमेरिकी दौरे पर हैं। विदेश मंत्री ने अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के नामित उम्मीदवार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान बातचीत में उन्होंने कहा, ‘वह उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’ विदेश मंत्री जयशंकर और अगले अमेरिकी एनएसए वाल्ट्ज दोनों ने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के साथ-साथ वर्तमान वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। विदेश मंत्री वर्तमान में 24-29 दिसंबर तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

‘आज शाम वाल्ट्ज से मिलकर खुशी हुई’
यह भारत सरकार और आने वाले ट्रम्प प्रशासन के बीच पहली सर्वोच्च-स्तरीय व्यक्तिगत बैठक थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज शाम वाल्ट्ज से मिलकर खुशी हुई।’ साझेदारी के साथ-साथ मौजूदा वैश्विक मुद्दों पर भी उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …