12:12 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

रणबीर-आलिया की लाडली Raha Kapoor ने एयरपोर्ट पर कर दी ऐसी हरकत

नई दिल्ली। स्टार कपल की तरह उनके बच्चे भी लाइमलाइट से पीछा नहीं छुड़ा पाते हैं। कुछ नन्हे स्टार किड्स तो जन्म होते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। पहले करीना कपूर खान के लाडले तैमूर अली खान सोशल मीडिया सेंसेशन थे और अब उनकी भतीजी राहा कपूर (Raha Kapoor) भी अपनी मासूमियत से लोगों का दिल चुरा रही हैं।

पिछले साल क्रिसमस पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पहली बार अपनी बेटी राहा कपूर को दुनिया से इंट्रोड्यूस कराया था। दोनों ने अपनी बेटी के साथ पैपराजी को पोज दिया था और राहा की पिक्चर्स आते ही इंटरनेट पर छा गई थी। तब से राहा जब भी स्पॉट होती हैं, उनकी फोटोज वायरल होने में तनिक भी समय नहीं लगता है। हाल ही में, उन्होंने अपने क्यूट एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया है।

क्यूटनेस से दिल जीतती हैं राहा
इसी साल क्रिसमस पर राहा कपूर को अपने मम्मी-पापा के साथ नानी के घर क्रिसमस मनाते हुए देखा गया था। कपल अपनी बच्ची के साथ बाहर आकर पैपराजी को पोज देने भी आए थे। उस वक्त राहा कैमरा या पैपराजी से डरने की बजाय खिलखिलाकर उन्हें हाय कर रही थीं और यहां तक कि उन्हें फ्लाइंग किस भी देती हुई नजर आई थीं। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …