7:04 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

इजरायली सैनिकों ने गाजा में फूंका अस्पताल, स्टाफ और मरीजों जबरन निकाला बाहर

इजरायल के सैनिकों ने शुक्रवार को गाजा पट्टी में एक अस्पताल पर हमला किया। स्टाफ और मरीजों को अस्पताल से जबरन बाहर निकाला और फिर उसमें आग लगा दी। इजरायली सेना ने कहा कि हमास अपने एक अड्डे के तौर पर अस्पताल का इस्तेमाल कर रहा था।

क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उत्तरी गाजा में संचालित आखिरी अस्पतालों में से एक पर हमला किया गया। अस्पताल से स्टाफ और मरीजों को जबरन बाहर निकाल दिया गया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि पिछले तीन महीने में इजरायली सैनिकों ने हमास के लड़ाकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाकर कमाल अदवान अस्पताल पर कई बार हमला किया है।

इसके अलावा इजरायली सेना ने गाजा में कई अन्य जगहों पर हमला किया, जिसमें 25 लोग मारे गए। इनमें से 15 लोग अकेले गाजा सिटी में एक घर पर किए गए हमले में मारे गए। इस बीच, इजरायली लड़ाकू विमानों ने हथियारों की तस्करी रोकने के लिए सीरिया-लेबनान सीमा पर सात जगहों पर बमबारी की। इसके साथ ही विस्फोटकों और हथियारों से भरा एक ट्रक को पकड़ा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …