7:06 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

‘ये राज्य की सुख शांति बिगाड़ने का प्रयास’, मणिपुर में हुई गोलीबारी पर भड़के सीएम बीरेन सिंह

मणिपुर में एक बार फिर उपद्रवियों ने हिंसा फैलाने का प्रयास किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इंफाल पूर्वी जिले के दो गांवों पर कुकी उग्रवादियों की तरफ से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की निंदा की। एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस से ऐसी स्थिति के दौरान उचित समन्वय के साथ काम करने को कहा।

पुलिस ने बताया कि पहाड़ियों से हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बीरेन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, ‘इंफाल पूर्व के सनासाबी और थमनापोकपी में कुकी आतंकवादियों की तरफ से की गई अंधाधुंध गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। निर्दोष लोगों की जान पर यह कायरतापूर्ण हमला शांति और सद्भाव पर हमला है।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …