12:09 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

क्रिसमस के मौके पर नोटों में खेला पुष्पाराज, कमाए इतने करोड़ की रो पड़ेगा Baby John

नई दिल्ली। पुष्पा 2 की रफ्तार को सिर्फ दुनियाभर में ही नहीं, बल्कि इंडिया में रोकना भी अब नामुमकिन हो गया है। स्त्री 2 से लेकर जवान और एनिमल-बाहुबली 2 जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने के बाद अब अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म आगामी फिल्मों पर भी ग्रहण बनी हुई है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बेबी जॉन के आने से ऐसा लगा था कि पुष्पा 2 की रफ्तार धीमी हो जाएगी, लेकिन छुट्टी पर एक उल्टा ही नजारा देखने को मिला।

वरुण धवन (Varun Dhawan) की बेबी जॉन आने के बाद ऐसा लग रहा था कि पुष्पा 2 की कमाई में हिंदी और अन्य भाषाओं में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसकी एक वजह ये है कि बॉलीवुड में वरुण धवन की अच्छी-खासी प्रशंसकों के लिस्ट है। हालांकि, छुट्टी पर रिलीज होने के बावजूद बेबी जॉन (Baby John) को पुष्पा 2 (Pushpa 2) के आगे झुकना ही पड़ा। क्रिसमस की छुट्टी के साथ ही पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है।

क्रिसमस के मौके पर पुष्पा 2 की सभी भाषाओं की कमाई
पुष्पा 2 दुनियाभर के अलावा इंडिया में भी एक के बाद एक रिकॉर्ड कायम कर रही है। बुधवार को क्रिसमस पर फिल्म ने जमकर नोट छापे। हिंदी में जहां फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई, तो वहीं एक बार फिर से तेलुगु में अल्लू अर्जुन की फिल्म संभल गई।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …