7:02 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मेलबर्न में टीम इंडिया लगाएगी जीत की हैट्रिक! Boxing Day Test में जानें भारत का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड पर पहुंच चुकी है। तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू होगा जिसे बॉक्सिंग डे मैच कहा जाता है। टीम इंडिया की कोशिश यहां जीत की हैट्रिक लगाने की होगी।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच वो होता है जो 26 दिसंबर से शुरू होता है। ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से क्रिसमस के अगले दिन से ये मैच खेलती आ रही है और लंबे समय से इस मैच का मेजबान एमसीजी ही रहा है। भारत एक बार फिर यहां जीत का परचम लहराना चाहेगी और सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …