9:49 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

जयशंकर ने की इजरायली विदेश मंत्री से मुलाकात, गाजा में युद्ध विराम की जताई इच्छा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को इजरायली समकक्ष जिदान सार से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने गाजा युद्ध और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की।
जयशंकर ने गाजा में बंधकों की रिहाई और युद्धविराम की भारत की इच्छा से भी इजरायली विदेश मंत्री को अवगत कराया। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि उन्होंने इजरायली समकक्ष से द्विपक्षीय रिश्तों पर भी बात की और उन्हें ज्यादा मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने इजरायली समकक्ष से जल्द मुलाकात की भी संभावना जताई है।

सीरिया पर भी हुई चर्चा
दोनों विदेश मंत्रियों ने सीरिया में आठ दिसंबर को बशर अल-असद सरकार के गिरने से उत्पन्न स्थितियों पर भी चर्चा की। भारत ने सीरिया में शांतिपूर्ण ढंग से राजनीतिक प्रक्रिया शुरू होने की अपेक्षा की है। साथ ही सीरिया की संप्रभुता और अखंडता बरकरार रखने की भी आवश्यकता जताई है।

गाजा में युद्धविराम के लिए मध्यस्थों ने प्रयास बढ़ाए हैं और उसके सकारात्मक संकेत भी मिले हैं। लेकिन ताजा इजरायली हमलों में 20 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। युद्धविराम के सिलसिले में अमेरिकी खुफिया संगठन सीआईए के प्रमुख विलियम ब‌र्न्स ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की है।

बाइडन भी चाहते हैं युद्धविराम
मिस्त्र की सरकार भी इजरायल से अपने संबंधों को आधार बनाकर युद्धविराम के लिए प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 20 जनवरी को व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले गाजा में युद्धविराम करवाना चाहते हैं, जिससे भविष्य की राजनीति में उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी को इसका लाभ मिल सके।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …