7:02 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

गाबा टेस्‍ट हुआ ड्रॉ, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

नई दिल्ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्‍ट ड्रॉ हो गया है। गाबा में खेला गया यह मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा। आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 275 रन बनाने थे। हालांकि, चाय काल के बाद बारिश आ गई। ऐसे में दिन का खेल समाप्‍त हो गया और मैच का नतीजा ड्रॉ रहा। 3 मैचों के बाद अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।

मुकाबले की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 445 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 260 रन बनाए। कंगारू टीम ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित कर दी। ऐसे में भारत को जीत के लिए आखिरी दिन 275 रन बनाने थे। दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 10 विकेट की दरकार थी। हालांकि, मैच में बारिश की आशंका पहले ही जताई गई थी। हुआ भी ऐसा ही और भारत चाय काल के बाद मैच नहीं हो सका और अंत में इसे ड्रॉ करने का फैसला लिया गया।

ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में ट्रेविस हेड और स्‍टीव स्मिथ ने शतक लगाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए करीब 240 रन की साझेदारी हुई। स्‍टीव स्मिथ ने 190 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। वहीं हेड ने 160 गेंदों पर 152 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 18 चौके लगाए। विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी ने भी 70 रन की अहम पारी खेली। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 शिकार किए। उनके अलावा मोहम्‍मद सिराज ने 2 और आकाशदीप-नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …