7:05 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

37 साल के Shakib Al Hasan को इंग्‍लैंड क्रिकेट ने सुनाई कड़ी सजा, लगाया बैन

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सख्त कदम उटाते हुए बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के खिलाफ कड़ा फैसला सुनाया है। ईसीबी ने शाकिब को अपने यहां गेंदबाजी करने से बैन कर दिया है। ईसीबी ने शाकिब को अपने हर टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से रोक दिया है जिसका कारण इस बाएं हाथ के स्पिनर का गेंदबाजी एक्शन है।

ईसीबी ने ये फैसला लफबराह यूनिवर्सिटी में की गई एक स्वतंत्र जांच के बाद लिया है जिसमें शाकिब के एक्शन को गलत माना गया है। इसी साल सितंबर में सरे के लिए खेलने वाले शाकिब की सोमरसेट के खिलाफ मैच में गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की गई थी। मैदानी अंपायर स्टीव ओ शॉगनेसी और डेविड मिलिंस ने ये शिकायत की थी। इस मैच में शाकिब ने नौ विकेट अपने नाम किए थे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …