10:08 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

विराट कोहली करेंगे डॉन ब्रैडमैन के 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जब शतक जमाया था तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे कर दिया था। कोहली का ये टेस्ट क्रिकेट में 30वां शतक था जबिक ब्रैडमैन के 29 शतक हैं। एडिलेड में भी कोहली से इस महान बल्लेबाज के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब नजरें 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी हैं।

कोहली ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ब्रैडमैन के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें चाहिए एक शतक। कोहली जिस तरह के बल्लेबाज हैं उसे देख शतक उनके लिए मुश्किल नहीं लगता। पर्थ टेस्ट मैच में मुश्किल हालात में उन्होंने सैकड़ा बनाया था। टीम इंडिया के फैंस उम्मीद करेंगे की गाबा में भी कोहली के बल्ले से शतक निकले।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …