नई दिल्ली। शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेजी भरा कारोबार रहा। पूरे सप्ताह बाजार में तेजी रही, लेकिन आखिरी कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। ऐसे में अब निवेशकों की नजर कल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते पर बनी हुई है। इस हफ्ते भी शेयर बाजार के कई फैक्टर्स अहम रहने वाले हैं।
अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हम आपको बताएंगे कि इस हफ्ते बाजार की चाल को कौन-से फैक्टर्स प्रभावित कर सकते हैं।
ये फैक्टर्स रहेंगे अहम
मार्केट एनलिस्ट के मुताबिक निवेशकों की नजर इस हफ्ते जारी होने वाले मैक्रोइकोनॉमिक डेटा पर बनी है। विदेशी निवेशकों के फ्लो पर भी बाजार की चाल निर्भर करती है। इसके अलावा विदेशी बाजारों की चाल और शेयरों का असर भी बाजार पर पड़ सकता है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com