नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं और आलोचकों के निशाने पर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हैं। गंभीर को हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी के सेलेक्शन के कारण घेरा जा रहा है। दोनों का जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सेलेक्शन हुआ था तो कहा गया था कि आईपीएल के आधार और गौतम गंभीर के फेवरेट होने के कारण सेलेक्शन हुआ है।
एक बार फिर ये बातें कही जा रही हैं। राणा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बनने से पहले इसी टीम के मेंटर थे। गंभीर को राणा को फेवर करने की बातें भी उठ रही हैं। इस बीच बीसीसीआई की चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का नाम भी आया है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com