9:04 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

76 साल का सूखा होगा खत्म, विराट कोहली एडिलेड में करेंगे डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

नई दिल्ली। विराट कोहली जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आ रहे थे तब उनकी फॉर्म को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में कोहली जब सस्ते में पवेलियन लौटे तो सवालों की धार और तेज हुई, लेकिन दूसरी पारी में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार शतक जमा सभी के मुंह बंद कर दिए। अब नजरें एडिलेड पर हैं जहां कोहली ऑस्ट्रेलिया के ही महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी करने के करीब हैं।

पर्थ में भारत ने शानदार जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी। अब एडिलेड में छह दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की नजरें 2-0 की बढ़त लेने पर हैं। इसके लिए कोहली के बल्ले का चलना काफी अहम होगा और अगर कोहली के बल्ले से शतक निकल गया तो वह ब्रैडमैन के बराबर पहुंच जाएंगे।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …