11:01 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

डेक्कन ग्लेडिएटर्स तीसरी बार बनीं चैंपियन, फाइनल मैच में Faf Du Plessis की टीम को पटका

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टॉम कोहलर कैडमोर ने 105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा। ये हाफ सेंचुरी उन्होंने अबू धाबी टी10 लीग के फाइनल मैच में बनाया।बता दें कि Abu Dhabi T10 League के फाइनल मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने मोरीसविले सैंप आर्मी को आठ विकेट से मात दी। ग्लैडिएटर्स ने सिर्फ 6.5 ओवर में आठ विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें सभी चार बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा।

डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने मोरीसविले सैंप आर्मी को हराकर इतिहास रचा। अबू धाबी टी-10 लीग का खिताब डेक्करन ग्लेडिएटर्स ने तीसरी बार जीता। इससे पहले 2021 और 2022 में टीम ने खिताब जीता था। डेक्कन ग्लेडिएटर्स तीन खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी है।

डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने जीता Abu Dhabi T10 League Final मैच
दरअसल, अबू धाबी टी10 लीग फाइनल मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए मोरीसविले सैंप आर्मी की टीम ने 104 रन बनाए। टीम की तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। सबसे पहले महेश थीक्षाना ने शरजील खान का विकेट लेकर टीम को पहली सफलता दिलाई।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …