11:52 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

सीरिया में विद्रोहियों पर सेना ने किए जवाबी हमले, 425 को मारने का दावा

सीरिया में अलेप्पो पर विद्रोहियों के कब्जे और हामा प्रांत व अन्य क्षेत्रों में उनके बढ़ने से गतिविधियां तेज हैं। विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में रूसी और सीरियाई लड़ाकू विमान लगातार बमबारी कर रहे हैं। ताजा बमबारी में 25 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

400 विद्रोहियों को मारने का सरकारी सेना का दावा
जमीनी जवाबी कार्रवाई में 400 विद्रोहियों को मारने का सरकारी सेना ने दावा किया है। इस बीच ईरान समर्थित मिलीशिया इराक से सीमा पार कर सीरिया में दाखिल हो गई है, वह वहां पर विद्रोहियों से लड़ाई में सरकारी सेना का सहयोग करेगी। हालात पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी समकक्ष मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …