9:46 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

2025 में यूक्रेन को नए एयर डिफेंस सिस्टम देगा जर्मनी, चांसलर ओलफ शुल्ज ने पुतिन को दी चेतावनी

कीव। बिना घोषणा के सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे जर्मनी के चांसलर ओलफ शुल्ज ने 2025 में यूक्रेनी सेना को नए एयर डिफेंस सिस्टम देने की घोषणा की है। साथ ही यूक्रेन को आश्वस्त किया कि जर्मनी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर में 68 करोड़ डालर मूल्य की सैन्य सहायता यूक्रेन को देगा।

जर्मनी के चांसलर की पुतिन को चेतावनी

युद्ध के दौरान शुल्ज का यूक्रेन का यह दूसरा दौरा था। शुल्ज के साथ संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खास स्थानों की सुरक्षा के लिए यूक्रेनी सेना को दो दर्जन नए एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत बताई थी।

कीव में शुल्ज ने कहा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन को साफ बता देना चाहते हैं कि हम यूक्रेन के साथ हैं और भविष्य में भी साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन से अपनी सेना बुला लेनी चाहिए, क्षेत्रीय शांति के लिए यह जरूरी है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …