11:52 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

इमरान खान की रिहाई के लिए इस्लामाबाद में मार्च की तैयारी

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा राज्य के सीएम अली अमीन गंदापुर और विपक्षी नेता उमर अयूब के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों के काफिले को पुलिस ने बीच रास्ते में उस समय रोका, जब वे इस्लामाबाद जा रहे थे। खबर के अनुसार पुलिस और पीटीआई के समर्थकों के बीच में झड़प भी हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने राजधानी की ओर मार्च करने जा रहे पीटीआई समर्थकों को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इस दौरान काफिले को अटक ब्रिज, चाच इंटरचेंज और गाजी बरोथा नहर के पास रोकने का प्रयास पुलिस ने किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।

दरअसल, पीटीआई समर्थकों का काफिला स्वाबी से शुरू होकर, पंजाब क्षेत्र में प्रवेश करने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उनको रास्ते में रोकने का प्रयास किया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

लॉस एंजेलिस के जंगलों में फिर भड़की आग

लॉस एंजेलिस के उत्तर में पहाड़ों में लगी एक बड़ी और तेजी से फैलती आग …