7:06 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

केएल राहुल के विकेट ने खड़ा किया विवाद, ऑस्ट्रेलिया पर लगा बेईमानी का आरोप

नई दिल्ली। पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है जिसका आज पहला दिन है और पहले ही दिन विवाद खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारत के साथ बेईमानी करने के आरोप लग रहे हैं। मामला केएल राहुल के कैच आउट होने का है जिसमें थर्ड अंपायर ने विवादित फैसला दिया है।

भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। शुरू से ही मेजबान टीम के गेंदबाजों ने भारत पर दबाव बनाए रखा। लेकिन राहुल दूसरे छोर पर खड़े थे। वह अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन एक विवादित फैसले ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वेस्टइंडीज को विशाल अंतर से रौंदकर पाकिस्तान ने रचा इतिहास

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान की टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 …