12:52 am Sunday , 20 April 2025
Breaking News

दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा गहराया, यूक्रेन का दावा, रूस ने ICBM दागी

दो रोज पूर्व 1,000 दिन पूरे करने वाला रूस-यूक्रेन युद्ध अब नाजुक दौर में पहुंच चुका है। परमाणु युद्ध छिड़ने के आसार दिन-ब-दिन गहराते जा रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने यूक्रेनी शहर निप्रो पर गुरुवार को लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आइसीबीएम) दागी। यदि ऐसा हुआ है तो यह इतिहास में पहली बार है जबकि किसी देश ने बेहद खतरनाक मानी जाने वाली आइसीबीएम का इस्तेमाल किया है।

पुतिन ने तहस-नहस करने की धमकी भी

हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देर रात कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमला करते हुए एक नई मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (एमआरबीएम) का परीक्षण किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि रूस इसका इस्तेमाल उन देशों के खिलाफ कर सकता है जिन्होंने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपनी मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। यही नहीं, पुतिन ने पौलेंड स्थित अमेरिकी एयरबेस को तहस-नहस करने की धमकी भी दी है।

इससे पूर्व एक अमेरिकी अधिकारी ने भी कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहर पर मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, न कि एक आइसीबीएम। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि रूस ने मिसाइल दागने से पहले अमेरिका को जानकारी दे दी थी। पुतिन ने अपने राष्ट्रव्यापी टीवी संबोधन में कहा कि गुरुवार को यूक्रेन पर रूसी हमला इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन द्वारा रूसी क्षेत्र पर अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से किए गए हमलों के जवाब में किया गया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेश मंत्री को दिलाई शपथ

अमेरिका में नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद उपराष्ट्रपति जेडी …