नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन की तैयारी चल रही है। अगले सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में होगा। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी थी। पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 ही प्लेयर को रिटेन किया था।
अब तक आईपीएल खिताब से दूर पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले 2 ही प्लेयर को रिटेन किया था। टीम ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह पर भरोसा जताया था। पंजाब किंग्स ने शशांक पर 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन सिंह पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
ऐसे में फ्रेंचाइजी की पर्स में 110.5 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। ऑक्शन में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत पर बड़ा दांव लगा सकते हैं। इसके अलावा पोंटिंग रवि बिश्नोई, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो और अर्शदीप सिंह पर बड़ी बोली लगा सकते हैं।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com