10:01 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

मणिपुर हिंसा पर खरगे क्यों हटवाया चिदंबरम का पोस्ट, राष्ट्रपति को भी लिखा पत्र

पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम को तीखे विरोध के बाद मणिपुर से संबंधित अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। चिदंबरम ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि मैतेयी, कुकी-जो और नगा एक राज्य में तभी साथ रह सकते हैं जब उनके पास क्षेत्रीय स्वायत्तता हो। इस पोस्ट के बाद मणिपुर कांग्रेस के नेता और पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने इसका विरोध किया।

इससे पहले चिदंबरम ने मणिपुर के हालात के लिए बीरेन सिंह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह को तुरंत हटाए जाने की मांग की। कहा कि पांच हजार जवानों को मणिपुर भेजना राज्य में संकट का समाधान नहीं है।

मणिपुर संकट के लिए चिदंबरम जिम्मेदार: बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने चिदंबरम पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में इस समय जो संकट है उसके मूल कारण चिदंबरम हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के समय नेताओं की अनदेखी के कारण हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिदंबरम वर्तमान संकट का मूल कारण हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …