11:48 am Saturday , 19 April 2025
Breaking News

‘श्रीभूमि’ नाम से जाना जाएगा असम का करीमगंज, हिमंत कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा जाएगा। 19 नवंबर को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि 100 साल से भी पहले कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि (मां लक्ष्मी की भूमि) के रूप में वर्णित किया था।

आज असम कैबिनेट ने हमारे लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। इस बीच झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी सीएम सरमा प्रचार खत्म होने के बाद असम लौट आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले चार महीनों में झारखंड वास्तव में मेरे लिए दूसरे घर जैसा महसूस हुआ है। हालांकि इस दौरान मैंने कुछ विरोधी बनाए होंगे, लेकिन इस राज्य में मैंने जो मित्र बनाई हैं, उनकी तुलना में यह संख्या कहीं अधिक है।

असम से नौ बांग्लादेशी घुसपैठिए वापस भेजे गए, कर्नाटक में छह गिरफ्तार
असम में पुलिस ने करीमगंज जिले में मंगलवार को नौ बांग्लादेशियों को पकड़ने के बाद वापस भेज दिया और कर्नाटक पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे छह घुसपैठियों को चित्रदुर्ग जिले में गिरफ्तार किया है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया है, ‘मंगलवार को सतर्क कदम उठाते हुए पुलिस ने करीमगंज जिले में नौ बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान की और उन्हें वापस पड़ोसी देश भेज दिया।’

About thenewsnowdigital.com

Check Also

ट्रैक के घुमावदार होने और ब्रेक लगाने की दूरी…, इन वजहों से नहीं टल पाया रेल हादसा

उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 …