नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है। सचिन ने वो कारनामे किए हैं जिनके बारे में कोई सोच नहीं सकता था। इसकी शुरुआत उन्होंने बचपन में ही कर दी थी। हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में सचिन ने विनोद कांबली के साथ 664 रनों की साझेदारी की थी। उसकी चर्चा आज भी की जाती है। इस मैच में सचिन ने जो काम किया उसे एक लड़के ने पीछे छोड़ दिया है।
जनरल एजूकेशन अकादमी के आयुष शिंदे ने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में नाबाद 419 रनों की पारी खेली है। आयुष ने बेहद आसानी से सचिन के स्कोर को पार कर लिया। सचिन ने इस साझेदारी में नाबाद 326 रन बनाए थे। वहीं विनोद कांबली ने नाबाद 349 रनों की पारी खेली थी। आयुष इन दोनों से आगे निकल गए हैं।