नई दिल्ली। शेयर बाजार में जारी बिकवाली भरे कारोबार के बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयर(Suzlon Energy Share) में आज अपर सर्किट लगा है। आज सुबह के कारोबारी सत्र में शेयर 54.03 रुपये प्रति शेयर पर खुला और करीब 11 बजे इसमें अपर सर्किट लग गया। पिछले एक हफ्ते के सत्र में शेयर 14 फीसदी तक गिर गया था।
आज शेयर में भारी वॉल्युम देखने को मिला। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज सुबह 11 बजे के लगभग 50,375,662 शेयर का कारोबार हो गया था। इसके बाद निवेशकों ने शेयर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई जिसके बाद इसमें अपर सर्किट लग गया। आपको बता दें कि जब ज्यादा निवेशक शेयर खरीदने वाले होते हैं तो कुछ समय के लिए ट्रेडिंग पर रोक लगा दी जाती है।
अब ऐसे में जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं वह असमंजस में हैं कि स्टॉक को बेचा जाए या फिर खरीदा जाए।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com