नई दिल्ली। वर्ष 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी होते हैं। इनकी कीमतों को अपडेट करने की जिम्मेदारी देश की मुख्य तेल कंपनियों को होती है। हर दिन की तरह 13 नवंबर 2024 (बुधवार) के लिए आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो गए हैं।
आज के ंअपडेट के मुताबिक सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इसका मतलब कि गाड़ीचालक पुरानी कीमत पर तेल भरवा सकते हैं। वैसे तो सभी शहरों में तेल के दाम अलग होते हैं। लेकिन, मार्च 2024 के बाद से इनकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इस साल मार्च में लोकसभा से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद महाराष्ट्र में इनकी कीमत में कुछ पैसे की कटौकी हुई थी। आइए, जानते हैं कि आज महानगरों समेत बाकी शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है।