12:43 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

अपडेट हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें कहां मिल रहा सस्ता फ्यूल

नई दिल्ली। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती हैं। साल 2017 से रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट हो जाते हैं। यह जिम्मेदारी सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को दी है। तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की प्राइस के हिसाब से कीमतों में बदलाव कर सकती हैं।

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेशनल मार्केट में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी कीमत फिलहाल 71.72 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले पांच दिनों में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में पांच फीसदी और 1 महीने में 10 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि, क्रूड की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, इसलिए तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव करने से परहेज कर रही हैं।

तेल कंपनियों ने 12 नवंबर 2024 (मंगलवार) के लिए दाम जारी कर दिये हैं। अगर आप भी पेट्रोल पंप पर जाकर टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले लेटेस्ट रेट चेक कर लें। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिल रहा है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …