नई दिल्ली। जब सच्चा प्यार होता है तो न किसी काम में मन लगता है और न ही चैन आता है। बस प्यार ही प्यार दिखाई देने लगता है। ऐसे में प्यार में पड़ा इंसान भी अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कुछ भी करने को करने को तैयार होता है। ठीक ऐसी ही लव स्टोरी थी बोनी कपूर और श्री देवी की। जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी का दिल जीतने का हर संभव प्रयास किया था। आज प्रोड्यूसर बोनी कपूर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।
बोनी कपूर का जन्म 1955 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। आज हम आपको बोनी कपूर के जन्मदिन के मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी रोचक बातें। दरअसल 2013 में इंडिया टुडे वुमन समिट में बात करते हुए बोनी कपूर ने खुलासा किया था कि वो कैसे श्रीदेवी के प्यार में पड़े थे।
1980 में देखते ही हो गया था प्यार
उन्होंने बताया कि 1980 के दशक में पहली बार श्रीदेवी को उनकी तमिल फिल्म 16 Vayathinile में स्क्रीन पर देखकर प्यार हो गया था। उन्होंने उस वक्त सोचा भी नहीं था कि वो उनके प्यार में इस तरह पागल हो जाएंगे कि सुध ही खो बैठेंगे। इसके बाद जब बोनी कपूर ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म बना रहे थे, तो उनकी श्रीदेवी से मुलाकात हुई।