नई दिल्ली। बिग बॉस 18 को शुरू हुए एक महीने से भी अधिक समय बीत चुका है। धीरे-धीरे गेम में कई सारे ट्विस्ट आने लगे हैं। कंटेस्टेंट अब खुलकर एक दूसरे के प्रति हेकड़ी दिखाने लगे हैं। वहीं जनता के चहेते विवियन को उन्हीं के साथियों ने घेरना शुरू कर दिया है।
यहीं वजह है कि इसे टीवी का सबसे विवादित शो कहा जाता है। कंटेस्टेंट यहां पहले तो सीधे साधे बने रहते हैं और फिर बाद में अपने पत्ते खोलते हैं। अब हाल ही में वीकेंड का वॉर एपिसोड में शो पर रोहित शेट्टी और एकता कपूर आए हुए थे। दरअसल सलमान खान हैदराबाद में सिकंदर की शूटिंग कर में व्यस्त हैं इस वजह से कमान रोहित शेट्टी को दी गई है।
बाप के अलावा मैं किसी की नहीं सुनता- दिग्विजय राठी
इस दौरान निर्देशक कंटेस्टेंट की क्लास लगाते और उनके गिल शिकवे मिटाते नजर आए। एक लेटेस्ट प्रोमो में विवियन डिसेन, रजत दलाल और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी के बीच तगड़ी बहस देखने को मिली। रोहित शेट्टी, दिग्विजय से सवाल करते हैं कि क्या शो में आने के बाद उन्हें किसी कंटेस्टेंट का नजरिया बदला सा लगा? दिग्विजय बिना हिचकिचाए विवियन का नाम लेते हैं। रजत कहते हैं कि उनमें सुपीरियोरिटी कॉम्पलेक्स है।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com