नई दिल्ली। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की थी। अभी इसकी तीसरी किस्त सिंघम अगेन सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है। फिल्म रोजाना कमाई के मामले में नए झंडे गाड़ रही है और निर्माता ने अब एक और बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है।
कब आ रही है गोलमाल 5?
सिंघम अगेन में धांसू एंटरटेनमेंट देखने के बाद दर्शकों को अब हंसी के ठहाके लगाने का मौका मिलेगा। दरअसल रोहित अब अजय देवगन के साथ मिलकर गोलमाल 5 लाने की तैयारी में हैं। गोलमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक है। यह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के करियर में एक मील का पत्थर रही है। अब तक चार हिट किस्तों के साथ फैंस को अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।