11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

RVNL Share Price: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली रेलवे कंपनी का मुनाफा घटा, शेयरों ने लगाया 7 फीसदी का गोता

नई दिल्ली। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। इसने बीते 9 महीने में निवेशकों का पैसा चार गुना कर दिया। लेकिन, आज RVNL के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए। इसकी वजह रेलवे कंपनी का कमजोर तिमाही नतीजा है। इसका मुनाफे में भारी भारी कमी आई है। RVNL के शेयर दोपहर 12.30 बजे तक 5.43 फीसदी की गिरावट के साथ 451.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

27 फीसदी गिरा RVNL का मुनाफा

RVNL का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 27 फीसदी गिरकर 287 करोड़ रुपये पर आ गया। रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट आई है और यह 4,855 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशनल लेवल का कंपनी का EBITDA 9 फीसदी गिरकर 271.5 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, EBITDA मार्जिन भी 0.40 फीसदी घटकर 5.6 फीसदी रहा।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …