11:51 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

शेयर बाजार ने ट्रंप की जीत का किया इस्तकबाल, सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी से ज्यादा उछाल

नई दिल्ली। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और डेमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। अब ट्रंप की सत्ता में वापसी पक्की हो गई है। भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर शेयर बाजारों ने ट्रंप की जीत का इस्तकबाल किया है।

सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी
ट्रंप ने मतगणना की शुरुआत से ही हैरिस पर बढ़त बना रखी थी। भारतीय शेयर बाजार ने इसका स्वागत किया और दोनों प्रमुख सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। दोनों सूचकांकों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। पिछले कुछ से वैश्विक अनिश्चितता और एफआईआई की बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है। लेकिन, ट्रंप की जीत के बाद उसे रिकवर करने में मदद मिली है।

आईटी शेयरों सबसे ज्यादा उछाल
सेंसेक्स 901.50 अंक यानी 1.13 फीसदी के 80,378.13 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी50 273.05 यानी 1.13 फीसदी बढ़कर 24,486.35 प्वाइंट पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में दिखी। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो जैसी आईटी कंपनियों के शेयरों में करीब 4 फीसदी तक उछाल देखने को मिला। आईटी सेक्टर को ट्रंप की जीत से फायदा मिलने की उम्मीद है।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …