वाशिंगटन। एक दशक से भी ज्यादा समय पहले एक पत्रकार ने कमला हैरिस को ‘महिला ओबामा’ कहा था। हालांकि, भारतीय और जमैका के प्रवासी दंपती की बेटी कमला हैरिस पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की उपलब्धियों की बराबरी करने में विफल रहीं। हैरिस अमेरिकी राजनीति में शीर्ष मुकाम हासिल करने में असफल रहीं और राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से हार गईं।
डेमोक्रेटिक नेता की ट्रंप के हाथों कड़े मुकाबले वाले चुनाव में हार ने अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के उनके सपने को भी तोड़ दिया। हालांकि, उनके नामांकन से महिलाओं में उत्साह पैदा हुआ कि सार्वजनिक जीवन में उनके लिए यह द्वार बंद नहीं हुआ है।
हैरिस के नाम कई अन्य ‘पहली’ उपलब्धियां भी दर्ज हैं। वह सैन फ्रांसिस्को की डिस्टि्रक्ट अटार्नी रह चुकी हैं। वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला, पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और पहली भारतीय मूल की शख्स थीं।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाली पहली महिला