11:07 pm Thursday , 15 October 2026
Breaking News

Salman Khan की मूवी में गाने के लिए मिले थे 76 रुपए, छठ महापर्व की पहचान गायिका के अनसुने किस्से

नई दिल्ली। बिहार की लोकप्रिय गायिका के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा का 5 नवंबर को निधन हो गया। वह 72 साल की थीं। शारदा सिन्हा को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था जहां वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं।

वह छह सालों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से पटना ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

छठ गीत गाकर मिली पॉपुलैरिटी
उन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता था। उनके गीत अक्सर छठ, शादी और कई ऐसे फंक्शन में बजा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी कई गाने गाए जिसमें फिल्म मैंने प्यार किया का गाना ‘कहे तोसे सजना’ गाया था। इसके लिए उन्हें 76 रुपये मिले थे। इसके अलावा उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म का गाना ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ भी गाया था।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …