2:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

Bengaluru: शराब के नशे में धुत 20 साल के रईसजादे ने मर्सिडीज से मारी महिला को टक्कर, मौके पर मौत

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 20 साल के एक छात्र ने कथित तौर पर शराब के नशे में मर्सिडीज-बेंज से 30 साल की महिला को कुचल दिया। यह घटना शनिवार शाम को बेंगलुरु के केंगेरी ट्रैफिक ट्रांजिट मैनेजमेंट सेंटर के पास हुई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

मृतका की पहचान संध्या ए एस के रूप में हुई है, जो बसवेश्वर नगर की रहने वाली थी। वह सड़क पार कर रही थी तभी ड्राइवर, जिसकी पहचान धनुष परमेश के रूप में हुई, ने तभी गाड़ी से कंट्रोल खो दिया। परमेश नगरभावी का निवासी है और एक स्थानीय व्यवसायी परमेश का बेटा है, जो बेंगलुरु में एक ट्रैवल एजेंसी चलाता है।

आरोपी के खून में मिली शराब की मात्रा
पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए आगे बताया कि आरोपी ड्राइवर के एल्कोमीटर परीक्षण से पता चला कि उसके खून में अल्कोहल की मात्रा 177 मिलीग्राम/100 मिलीलीटर थी, जो कानूनी रूप से स्वीकार्य सीमा 30 मिलीग्राम/100 मिलीलीटर से कहीं अधिक थी।”

About thenewsnowdigital.com

Check Also

विवेक ओबेरॉय ने दावोस में महाराष्ट्र सीएम फडणवीस के साथ की मुलाकात

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर दावोस में विश्व …