12:30 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

महीने के पहले शनिवार को भी बंद हैं बैंक,जानें RBI ने क्यों दी छुट्टी

नई दिल्ली। यह हफ्ता पूरा त्योहारों से भरा हफ्ता है। इस हफ्ते में दीवाली, धनतेरस, दीवाली अमावस्या और भाई दूज जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं। इन त्योहारों के कारण कई राज्यों के बैंक में छुट्टी भी दी गई।

2 नवंबर 2024 (शनिवार) को दीवाली अमावस्या (बलिप्रदा) और गोवर्धन पूजा है। इस अवसर पर कई शहरों के बैंक बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday list) के अनुसार 2 नवंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ के बैंकों में छुट्टी है।

नवंबर में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे लिस्ट के अनुसार नवंबर महीने में सभी राज्यों का मिलाकर कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैक हॉलिडे होने के बावजूद कस्टमर को बैंक की ऑनलाइन सर्विस, एटीएम और डिजिटल पेमेंट सुचारू रूप से मिलेगी।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

रॉकेट बने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सोमवार को करीब 10 …