नई दिल्ली। IPL 2025 ये पहले गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी। कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 6-6 प्लेयर को रिटेन किया।
वहीं मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 प्लेयर्स को बरकरार रखा। गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 5-5 प्लेयर पर दांव लगाया। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने 4, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 और पंजाब किंग्स ने 2 प्लेयर्स पर भरोसा जताया।
कोहली को मिले 21 करोड़
विराट कोहली IPL 2025 रिटेंशन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर अपने साथ जोड़ा।
IPL के नए नियमों के मुताबिक धोनी ने 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।
ऐसे में CSK ने धोनी पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए।
मुंबई इंडियंस ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 16.30 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
thenewsnowdigital.com thenewsnowdigital.com | www.thenewsnowdigital.com