1:03 am Friday , 16 October 2026
Breaking News

Shah rukh Khan के बर्थडे के मौके पर Academy ने शेयर किया ‘कभी खुशी कभी गम’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाह रुख खान को बर्थडे के मौके पर दुनियाभर के फैंस से प्यार और गुड विशेज मिल रही हैं। फैंस किंग खान के जन्मदिन को किसी त्योहार की तरह की उत्साह के साथ मनाते हैं। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में फैंस उनके घर मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं।

शाह रुख खान का एंट्री सीन है फेमस

साल 2001 में शाह रुख खान ने करण जौहर के साथ एक फिल्म की थी जिसका नाम कभी खुशी कभी गम था। वैसे तो ये मूवी हिट थी लेकिन इसका एक सीन काफी ज्यादा वायरल हुआ था और वो था शाह रुख खान की एंट्री का सीन। अब एक्टर के जन्मदिन के मौके पर अकादमी ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। अकादमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जोकि फिल्म कभी खुशी कभी गम का आइकॉनिक एंट्री सीन है जिसमें शाह रुख खान दीवाली के मौके पर रायचंद हवेली में प्रवेश करते हैं।

About thenewsnowdigital.com

Check Also

वीक डे में भी हार नहीं मान रहा डाकू महाराज

नई दिल्ली। Daaku Maharaaj Box Office Collection Day 11: बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में …